संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेरी पहली साइकिल की सवारी -अनुवादित कहानी

 मेरे दादाजी ने सपना देखा था कि उनका पोता साइकिल चलाना सीखेगा। इस सपने को वास्तविकता की भूमि तब मिली जब मैं कक्षा 3 में आया। मेरे बड़े चचेरे भाई को साइकिल भेंट की गई जब वह मेरी उम्र का था। समय के साथ उसके पैर लंबे हो गए और वह उस छोटी साइकिल को संभालने में असमर्थ हो गया। इसलिए, यह तय हुआ कि मैं उस पुरानी नीली और लाल जंग लगी साइकिल का उपयोग करुँगा । जब इसे हमारे घर लाया गया था तो मैं सच में एक बड़ा तोहफा देखकर उत्साहित था  इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि मेरा उपहार वास्तव में नया था या पुराना। उन दिनों हम बहुत सी चीजों का  जीर्णोद्धार किया करते थे। पड़ोस में एक लड़का, राजा,  जो एक साइकिल की मरम्मत की दुकान में काम करता था, उसे मेरी साइकिल को तेल और पॉलिश करने और इसे सवारी करने योग्य बनाने के लिए कहा गया। उसे मेरा ट्रेनर बनने के लिए भी आमंत्रित किया गया था। पारिश्रमिक का कोई सवाल ही नहीं था; लेकिन उसे मेरे दादाजी ने एक प्रस्ताव दिया था। उन्होंने घोषणा की, "जिस दिन मेरा पोता खुद इस साइकिल की सवारी करेगा, उस दिन मैं तुम्हें बीस रसगुल्लों से भरा एक डिब्बा दूँगा ।" राजा मुस्कु...